सीवान, अगस्त 24 -- जामो/गोरेयाकोठी, एकप्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना कांड संख्या 35/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोतिहारी जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी 52 वर्षीय रामबाबू साह, पिता स्व. बंसी साह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उक्त कांड में 120 किलो गांजा बरामद किया गया था। मामले में रामबाबू साह को नामजद आरोपित बनाया गया था और वह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मोतिहारी से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- गोरेयाकोठी पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कांड के आरोपित रामबाबू साह को मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया गया है।...