120 किलो की पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा कांवर पर लेकर बाबाधाम जा रहे कांवरिये
भागलपुर, अगस्त 15 -- सुल्तानगंज। कोलकाता के कांवरिया शुक्रवार को 120 किलोग्राम के पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा कांवर पर लेकर रवाना हुए। अनोखे कांवर ने कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। कांवरिया आशीष बम ने बताया कि उनका जत्था शेषनाथ हनुमान मंदिर पूजा समिति से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि समिति के वरीय सदस्य 25 वर्षों से वैद्यनाथ धाम जाते रहे हैं। आशीष बम ने बताया कि इस बार करीब 50 से 55 कांवरियों का जत्था बाबाधाम जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांवर पर बेटी को लेकर रवाना हुए कांवरिया यह भी पढ़ें- कांवर पर बाल गणेश और भोलेनाथ की झांकी लेकर बाबाधाम रवाना हुए हावड़ा के कांवरिये यह भी पढ़ें- गुवा से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.