12.80 लाख में हुई तहसील के पुराने भवन की नीलामी
पीलीभीत, जून 6 -- पूरनपुर। तहसील में पुराने भवन की नीलामी प्रकिया संपन्न हुई। इसमें दर्जनों ठेकेदारों ने बोली लगाई। बीसलपुर के ठेकेदार की बोली सर्वाधिक होने पर उसके नाम पर भवन की नीलामी की गई। शुक्रवार को तहसील सभागार में तहसील के पुराने भवन की नीलामी प्रकिया कराई गई। इसमें स्थानीय ठेकेदारों के अलावा बीसलपुर के ठेकेदर शामिल हुए। नीलामी के दौरान 19 ठेकेदारों ने जमानत राशि जमा की। बोली शुरु होने के बाद धनराषि बढ़ती गई। बीसलपुर के एक ठेकेदार ने 12 लाख 80 हजार की सर्वाधिक बोली लगाई। अंतिम बोली पर भवन की नीलामी उसके नाम कर दी गई। इससे पहले 21 लाख में इसी भवन की नीलामी हुई थी। नुकसान होता देख ठेकेदार ने जमानत राशि छोड़कर भवन ढहाने से मना कर दिया। अधिवक्ताओं की मांग पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने भवन की फिर से नीलामी कराने के निर्देश दिए थे। नीलाम हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.