बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड विकास निधि के तहत 12.55 करोड़ से विधानसभा तिंदवारी अन्तर्गत पांच संपर्क मार्गो का कायाकल्प होगा। मार्गों के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग व अन्य विभाग को धनराशि आवंटित कर दी गई है। भुजरख से मवई बलिदाद तक संपर्क मार्ग पर अनुमानित लागत तीन करोड़ नौ लाख 98 हजार, गुगौली से बदरहा बाबा होते हुए पलरा तक संपर्क मार्ग 2.14करोड़,खैराडा से बंशीपुर संपर्क मार्ग 2.19 करोड़, पचनेही गांव से एयरटेल टावर होते हुए बांदा तिंदवारी फतेहपुर मार्ग 1.95 करोड़, एक करोड़ पंचान्वे लाख तीन हजार की लागत से सड़क बनेगी। आबादी से गरौती संपर्क मार्ग 1.18 करोड़ से बनेगी। तिंदवारी विधायक रामकेश ने इसको लेकर पहल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.