हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 12.51 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि सोमवार रात चेकिंग के दौरान रामलीला ग्राउंड के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति की तलाशी लेने के बाद उसके पास से स्मैक बरामद की। आरोपी की पहचान नमन शाह निवासी माल रोड मल्लीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.