सहारनपुर, मार्च 26 -- चिलकाना। नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 12.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वह महिला उपनिरीक्षक सुमन व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गांव फिरोजाबाद के पास गश्त व चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चकरोड़ मार्ग पर एक संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में महिला की पहचान जरीना पत्नी शमशाद निवासी ग्राम फिरोजाबाद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से अवैध स्मैक के कारोबार में लिप्त थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...