12.3-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट, बड़ी सनरूफ; इस महीने पूरे Rs.2 लाख सस्ते में मिल रही ये 7-सीटर कार
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- किआ मोटर्स इंडिया ने जुलाई 2026 के लिए अपने पोर्टफोलियो पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसका नाम कैरेंस EV है। दरअसल, कंपनी इस कार पर पूरे 2 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इसके मॉडल ईयर 2025 पर 2 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को ये कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और स्क्रैपेज कॉम्बिनेशन के तहत ये फायदा मिलेगा। वहीं, मॉडल ईयर 2026 पर 95,000 रुपए डिस्काउंट मिलेगा। ये डिस्काउंट ग्रीन मोबिलिटी कॉर्पोरेट एडजेस्टमेंट और स्टैंडर्ड बैटरी प्रोटेक्शन के तौर पर मिलेगा। कंपनी ने जून में कैरेंस क्लाविस EV की कीमतों में भी इजाफ कर दिया है। हालांकि, ये मामूली बढ़ोतरी है। वैरिएंट के आधार पर इसमें 500 रुपए से 1500 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.