देहरादून, मार्च 25 -- हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। टीम ने बुधवार को चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल के पास नहरी पटरी से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हारुन पुत्र फैज आलम निवासी पिरान कलियर, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 12.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष भंडारी, कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल अनिल वर्मा शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.