बागेश्वर, अगस्त 26 -- बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12.18 करोड़ की लागत से बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग से तालड़ मालूझाल मोटर मार्ग स्टेज-टू के निर्माण का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। मार्ग की स्वीकृत लंबाई 9.16 किलोमीटर है। मोटर मार्ग बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बागेश्वर मुख्यालय तक बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में सहूलियत के साथ क्षेत्र में कृषि, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पार्वती दास ने की। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्य अतिथि शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार...