12-13 अक्टूबर को दून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल
देहरादून, अक्टूबर 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 12-13 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल देहरादून पहुंचेगा। दल दून का भ्रमण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लेगा। शनिवार को भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचन से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद में उपलब्ध सभी विभागों के कार्मिकों का अद्यतन डेटाबेस शीघ्र तैयार किया जाए। निर्वाचन के लिए वेयरहाउस में उपलब्ध ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की स्थिति का आकलन करते हुए अतिरिक्त मशीनों की आवश्यकता का विवरण भी तैयार किया जाए। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.