चक्रधरपुर, मार्च 7 -- आनंदपुर । आनंदपुर प्रखंड के बुरुइचिंडा में मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर गुरुवार को द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में भगवान विष्णु मंदिर की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु संपूर्ण सृष्टि के पालनहार हैं और उनके साथ माता लक्ष्मी का वास रहता है। जहां भगवान विष्णु की पूजा होती है, वहां माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्...