अलीगढ़, अप्रैल 28 -- फोटो : जिले में 18 केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखेअलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होमगार्ड सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को जिले के 18 केंद्रों पर कुल 12 हजार 287 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। चार हजार 417 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी नजर आई।जिले में शनिवार से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। इसके तहत सोमवार को पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। बायोमीट्रिक समेत त्रिस्तरीय लेयर में चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन 11 हजार 78 ने दी होमगार्ड भर्ती परीक्षा पहली पाली में पंजीकृत 8352 अभ्यर्थियों में से 6075 ने परीक्षा दी। 2...