जमुई, अप्रैल 27 -- जमुई, निज प्रतिनिधि चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बसूकीटांड में पुलिस ने 12 हजार लीटर मिलावटी पेट्रोल जब्त किया है। पुलिस ने तेल बनाने वाला रसायन, कई उपकरण को भी अपने कब्जे में लिया है। रविवार दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। बताया जाता है कि इस इलाके में लंबे समय से वाहनों के ईंधन बनाने का खेल चल रहा था। पूर्व में भी कई बार इसका पर्दाफाश हो चुका है। बहरहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई भी पदाधिकारी कुछ भी नही बता रहे हैं। कार्रवाई शाम करीब आठ बजे तक जारी थी। पुलिस ने दो लोगों को भी भी हिरासत में लिया है। यह भी पढ़ें- बिहार भेजा जा रहा 850 लीटर कच्चा स्प्रिट छतरपुर में जब्त, औरंगाबाद निवासी 6 आरोपी गिरफ्तार उससे पूछताछ जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.