देवघर, जुलाई 9 -- देवघर। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथधाम में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी सरकारी स्तर पर तेजी से चल रही है। श्रावणी मेले में प्रतिदिन लाखों की संख्या में कांवरिए और सामान्य शिव भक्त जलार्पण के लिए बाबानगरी पहुंचते है। देवघर आने वाले कांवरियों सहित सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में राजकीय श्रावणी मेला-2026 में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार राजकीय श्रावणी मेला में देवघर में 28 मेला अस्थायी ओपी और 19 अस्थायी यातायात ओपी बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। देवघर में कुल 21 अस्थायी पुलिस ऑब्जर्वेशन प्वाईंइंट और 13 ट्रैफिक ऑब्जर्वेशन प्वाईंट स्थापित किए जाने हैं। वहीं, सीमावर्ती दुमका ...