हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 23 -- भभुआ जिले में खाने-पीने के लिए पैसा नहीं देने पर दो दोस्तों ने मिलकर मोहित मलाह की निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पहले से गिरफ्तार रामबचन मल्लाह से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपित पारस बिंद को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान की। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित पारस बिंद ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मृतक मोहित मलाह शहर के वार्ड संख्या 15 स्थित दक्षिण मुहल्ला का निवासी था। उसका शव 21 नवंबर 2025 को भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुअरा नदी से बरामद किया गया था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक के पुत्र लालबाबु मल्लाह के बयान पर भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.