लखीमपुरखीरी, मई 5 -- लखीमपुर। दुधवा बफर जोन में तैनात एसटीपीएफ के जवान से लिपिक ने ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जवान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की। इसके बाद मंगलवार को शहर के विलोबी हाल के पास 12 हजार की रिश्वत लेते एंटी करेप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोचा लिया। पत्नी की बीमारी की वजह से जवान दक्षिण खीरी में अपना ट्रांसफर कराना चाहता था। लिपिक को पकड़कर एंटी करप्शन की टीम कोतवाली ले गई। यह भी पढ़ें- 20 हजार की रिश्वत लेते विकास प्राधिकरण का जेई गिरफ्तार यह भी पढ़ें- मंडी समिति पहुंचकर एंटी करप्शन टीम ने लिए बयान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.