12 हजार किसानों की तैयार होगी फार्मर रजिस्ट्री
रामपुर, अप्रैल 9 -- फार्मर रजिस्ट्री की 15 मई की अंतिम समय सीमा तय होने के बाद जिलों में किसानों की पंजीकरण की गति बढ़ाई जा रही है। 15 अप्रैल तक शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। जिले में तकरीबन 12 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार होनी है। बुधवार शाम तक जिले में दो लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का काम पूरा हो चुका था। इनमें पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले 1.72 लाख किसान और अन्य 32 हजार किसान शामिल हैं। कृषि विभाग के अनुसार 15 मई के बाद किसान सम्मान निधि सहित सभी सरकार की योजनाओं कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य हो जाएगी। इसके लिए हर जिले में अभियान के तौर पर किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकरण के जिला वार विवरण के अनुसार प्रतिशत के मामले में रामपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.