12 स्वर्ण पदकों के साथ विद्या मंदिर ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
कन्नौज, सितम्बर 20 -- तिर्वा, संवाददाता। विद्या भारती की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर, हमीरपुर में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण पदक हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी भी अपने नाम की। इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ ही कन्नौज संकुल का गौरव बढ़ा है।प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल विधाओं में प्रतिभाग किया। तिर्वा विद्यालय के खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस सफलता में नियमित अभ्यास, समर्पण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा ने विजेता ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.