मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर। जिले के 12 सरकारी स्कूलों में 21 दिसंबर को सैनिटरी वेंडिंग मशीन का वितरण किया जाएगा। यह वितरण केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी के द्वारा किया जा रहा है। इस बारे में डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने शुक्रवार को एक पत्र भी जारी किया। पत्र जारी कर उन्होंने स्कूलों को निर्देश दिया कि सैनिटरी वेंडिंग मशीन का वितरण चैपमैन स्कूल में किया जायेगा। जिन स्कूलों को मशीन दी जायेगी, उनमें उमवि कफेन चौधरी, उवि जारंग, उवि पिरौछा, राजकीयकृत श्री अमीरी उवि कांटा, उवि जजुआर, उमावि विशुनपुर, उच्च उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवदसपुर, उमावि बखरी, भोला सिंह उवि पुरुषोत्तमपुर, मवि महंथ मनियारी, राजकीयकृत उवि कुढनी, राजकीयकृत उवि विद्यालय छाजन मोहिनी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.