12 स्कूली वाहनों का चालान, दो सीज
लखनऊ, जुलाई 1 -- राजधानी में अवैध स्कूली वाहनों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना परमिट और बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे 12 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वैन को सीज कर दिया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई माउंट फोर्ट इंटरमीडिएट कॉलेज, कार्मल कॉन्वेंट स्कूल और एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में संचालित वाहनों के खिलाफ की गई है। यह चेकिंग अभियान 15 जुलाई तक लगातार चलाया जाएगा। आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय ने सभी स्कूल प्रबंधनों को कहा कि 07 जुलाई तक हर हाल में स्कूल में चलने वाले सभी वाहनों का परमिट, फिटनेस और बीमा पूरा करा लिया जाए। यह भी पढ़ें- विद्यालय वाहनों को दिया आठ तक का समय इसके बाद भी यदि कोई अनफिट या अवैध वाहन सड़क पर पाया गया, तो वाहन मालिक के साथ-साथ संबंधित स्कूल प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.