मधेपुरा, मार्च 26 -- मधेपुरा। जिले में रसोई गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। आम उपभोक्ताओं को घबराने या गैस एजेंसियों के पास अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ताओं की सुविधा तथा गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए घरेलू उपभोक्ता को अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन के बाद ही नये गैस सिलेंडर की बुकिंग करने की अनुमति है। बुकिंग दर्ज होने के बाद 2 से 3 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में प्रतिदिन औसत खपत से अधिक संख्या में घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा धरेलू गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। जिले के शहरी क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.