12 से 19 अप्रैल तक शंकर जी की बगिया में भागवत व रामकथा
औरैया, अप्रैल 3 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के ब्लॉक रोड स्थित शंकर जी की बगिया में 12 से 19 अप्रैल 2026 तक श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार 12 अप्रैल, रविवार को श्री गणेश पूजन व कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रतिदिन विधिवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 18 अप्रैल को कथा विश्राम रहेगा, जबकि 19 अप्रैल, रविवार को हवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। श्रीमद भागवत कथा का वाचन पं. राकेश कुमार दुबे शास्त्री करेंगे, जबकि श्रीराम कथा का वाचन मानस साध्वी पुष्पांजलि शुक्ला द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा प्रतिदिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.