मधुबनी, मई 11 -- झंझारपुर। समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर रेल परिचालन को और अधिक सुचारू बनाने के लिए प्री-एनआई एवं एनआई कार्य किया जाना है। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय के अनुसार, इस रेलखंड पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। यह भी पढ़ें- आज से 14 मई तक समस्तीपुर रेल मंडल में ब्लॉकयात्रियों को होने वाली परेशानियाँ विशेष रूप से झंझारपुर होकर जोगबनी और दानापुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों को अगले तीन दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक गाड़ी संख्या 13211 जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 12, 13 और 14 मई 2026 को अपने निर्धारित गंतव्य तक जाने के बजाय दरभंगा में ही रुकेगी। यह ट्रेन इन तीन दिनों में दरभंगा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिने...