12 से 14 नवंबर तक एम्स देवघर में राष्ट्रीय स्मार्ट-ईबीएम सम्मेलन
देवघर, अक्टूबर 14 -- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर में 12 से 14 नवंबर 2026 तक प्रथम राष्ट्रीय स्मार्ट-ईबीएम कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन एम्स देवघर के जैव रसायन विभाग, साक्ष्य संश्लेषण विभाग (डीओईएस) और स्वास्थ्य अनुसंधान-तकनीकी संसाधन केंद्र (डीएचआर-टीआरसी) के संयुक्त तत्वावधान में होगा। मुख्य सम्मेलन 14 नवंबर को एम्स के सभागार में आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा अनुसंधान, व्यवस्थित समीक्षा (सिस्टमैटिक रिव्यू), मेटा-विश्लेषण और स्वास्थ्य सेवाओं में वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग को बढ़ावा देना है। इसमें चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को प्रशिक्षण एवं ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। प्रतिभागी मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.