12 सूत्री मांगो को लेकर सीपीआईएम ने किया धरना-प्रदर्शन।
मधेपुरा, सितम्बर 29 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को सीपीआईएम प्रखंड कमिटी एवं बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो और कर्मियो की मनमानी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओ का एक शिष्टमंडल सीओ किसलय कुमार को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सीपीआईएम के प्रखंड संयोजक कौशल सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता, किसान और मजदूर बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल रहा है, वहीं आम लोगों पर होल्डिंग, सफाई और पानी टैक्स का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.