12 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 को कलेक्ट्रेट पर होगा धरना
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उ०प्र० की जनपद शाखा द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 सितंबर को कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 10 बजे धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके उपरांत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में 01 जनवरी 2026 से पूर्व के सेवानिवृत्त पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के कार्यवृत्त के दायरे में लाना, पुरानी पेंशन बहाल करना, पेंशनरों को आयकर से मुक्त रखना और आयुष्मान योजना में सभी बीमारियों को शामिल कर इलाज की सीमा 10 लाख रुपये करना शामिल है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट बहाल करने और कोरोना काल के 18 माह की राहत का अवशेष भुगतान जैसी मांगें भी उठाई गई हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: आठवें वेतन आयोग में पेंशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.