रुद्रपुर, सितम्बर 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड की 12 सूत्रीय लंबित मांगों की बहाली के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन जारी है। बुधवार को आंदोलन के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और लघु सिंचाई विभाग, रुद्रपुर में गेट मीटिंग आयोजित की गई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर चर्चा की और आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहा है। आंदोलन के अगले चरण में 25 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय, ऊधम सिंह नगर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रोडवेज कर्मचारी सात सूत्रीय मांगों को लेकर 18 सितंबर को देंगे धरना कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पह...