12 सितंबर से मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता
गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में 12 सितंबर से यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से किया जाएगा। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेकर प्रतिभा दिखाएंगे। गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला और पुरुष, दोनों वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75 और 80 प्लस आयुवर्ग के रोमांचक मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को सुबह आठ बजे से पंजीकरण शुरू होंगे और नौ बजे से मुकाबले खेले जाएंगे। 14 सितंबर तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Motihari News: 33वीं बिहार राज्य महिला बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता मोतिहारी में:दीपक कश्यप प्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.