12 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सोनभद्र। मामलों के सरल, सुलभ और किफायती निस्तारण के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय के साथ बाह्य न्यायालय दुद्धी, ओबरा और घोरावल तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों और प्री-लिटिगेशन मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में दाम्पत्य विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस से संबंधित परिवाद, बैंक वसूली और ऋण वसूली अधिकरण से जुड़े मामले लिए जाएंगे। इसके अलावा विद्युत एवं जल विभाग से संबंधित विवाद, मोटर वाहन से जुड़े चालानी वाद, आपराधिक शमनीय प्रकृति के वाद तथा सिविल मामलों का भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुलिस के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.