सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- सीतामढ़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से 12 सितंबर को वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा के निर्देशन में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का चयन कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया जाए। साथ ही मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Balia News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को, मामलों के निस्तारण पर जोर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव ईश्वर चंद्र अकेला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदा...