पूर्णिया, जुलाई 28 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी 12 सितंबर को पूर्णिया व्यवहार न्यायालय सहित अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा और बायसी में इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत ka आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुलहनीय प्रकृति के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करें तथा संबंधित प...