12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत,
मुंगेर, अगस्त 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का आयोजन एडीआर भवन, मुंगेर परिसर में पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगा। इसकी तैयारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जोर-शोर से चल रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय फौजदारी वाद, एनआई एक्ट की धारा- 138 के तहत वाद, धन वसूली, बैंकिंग, बीमा, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, श्रम संबंधी मामले, उत्पाद से संबंधित वाद तथा बिजली और पानी के बिल से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ रवाना, समझौते से मामलों के निपटारे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.