12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न मामलों का होगा निस्तारण
बागेश्वर, अगस्त 31 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय बागेश्वर सहित बाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय वाद, लेन-देन से जुड़े मामले, श्रम एवं नियोजन विवाद, पति-पत्नी से संबंधित विवाद, किरायेदारी, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना मुआवजा, बिजली-पानी के बिल, भूमि अधिग्रहण और राजस्व से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा। बैंकों से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह-समझौते के लिए रखा जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज तोमर के मार्गदर्शन में प्री-बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.