12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां शुरू
औरैया, अगस्त 6 -- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जनपद में शुरू हो गई हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के निर्देशन में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की रणनीति तैयार की जा रही है। अधिकारियों को लंबित मामलों का चिन्हीकरण कर संबंधित पक्षों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर विवादों के निस्तारण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों एवं विभागों से संबंधित वादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रोमा गुप्ता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.