बलरामपुर, अगस्त 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक लंबित वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने की तैयारी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोक अदालत के लाभों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की पहल की है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सिविल जज यशपाल वर्मा ने बताया कि 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण कराने की तैयारी की जा रही है। आमजन को इसके उद्देश्य और लाभों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- 12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत इसके लिए विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। लोक अदालत में लं...