सुपौल, अगस्त 11 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता न्यायालयों में लंबित सुलहनीय और समझौते योग्य मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिक से अधिक मामलों को एक ही दिन में आपसी सहमति और सुलह के आधार पर निपटाने की रणनीति तैयार की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक चिह्नित 1800 से अधिक मामलों में नोटिस निर्गत किए जाने की जानकारी दी गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मो. अफजल आलम ने की। इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी और न्यायिक दंडाधिकारी शामिल हु...