12 साल से विद्यार्थियों को नहीं पढ़ाया जा रहा जीव विज्ञान विषय
बागपत, जून 9 -- बागपत। शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय की शिक्षा व्यवस्था ने विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने और मेडिकल लाइन में जाने के सपनों को चकनाचूर कर दिया। विद्यालय में पिछले 12 वर्षों से जीव विज्ञान की पढ़ाई नहीं कराई जा रही है। इसकी वजह शिक्षक के सेवानिवृत्त होने के बाद किसी दूसरे शिक्षक को नियुक्ति नहीं मिलना रही। अब डीआईओओएस ने रिपोर्ट तलब की है। शीलचंद इंटर कॉलेज में 1500 की संख्या में विद्यार्थी पंजीकृत है। यहां पर अमीनगर सराय समेत आस-पास से कई गांवों के विद्यार्थी पढ़ाई करते है। कॉलेज में कॉमर्स, कला और विज्ञान विषय की पढ़ाई कराई जाती है। विज्ञान वर्ग में 500 बच्चे पंजीकृत है। मगर कॉलेज में उन्हें जीव विज्ञान की पढ़ाई नहीं कराई जाती है। बताया गया कि 12 साल पहले जीव विज्ञान के शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए थे और उसके बाद से अभी तक माध्यमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.