सिमडेगा, अगस्त 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस ने करीब 12 वर्षों से लापता एक युवती को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुर्पुद कर दिया। 12 वर्षों के बाद बेटी से मिलने पर परिजनों के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पुलिस ने बताया कि करीब 12 वर्ष पहले लापता हुई युवती की तलाश में परिजनों ने हर संभव प्रयास किया। लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद 30 जुलाई को परिजन आखिरी उम्मीद लेकर एएचटीयू थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर बेटी की तलाश की गुहार लगाई।

पुलिस की जांच आवेदन मिलते ही एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 08/26 दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। साथ ही डीएसपी रणवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आधुनिक तकनीक, सर्विलांस और मानवीय सूचनाओं के आधार ...