12 साल से फरार हत्या का आरोपी लाला खेड़ली से गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 12 -- फरीदाबाद, सरसमल। हत्या के मामले में करीब 12 साल से फरार चल रहे आरोपी को थाना तिगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार गांव सिडोला का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर गांव लाला खेड़ली से पकड़ा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 5 अक्तूबर 2014 को गांव सिडोला निवासी सुमित के साथ मारपीट हुई थी। इसमें उसकी मौत हो गई थी। मामले में थाना तिगांव में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान बीरसिंह, नारायण, सुशील और तेजवीर को गिरफ्तार कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान 31 अगस्त 2016 को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कंचन माही की अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं, राजकुमार पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था और घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.