जहानाबाद, मई 13 -- शकुराबाद के केस में कल्पा के बदहर गांव से गिरफ्तार हुआ आरोपित छापेमारी में चार अन्य भी पकड़ाये, जावा महुआ नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन और सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में शकूराबाद और कल्पा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक आरोपित सूर्यदेव यादव को गिरफ्तार किया। वह शकुराबाद थाने के केस में 12 साल से फरार था। उसकी गिरफ्तारी कल्पा थाना क्षेत्र के उसके पैतृक घर बदहर गांव से हुई है। वह शकूराबाद थाने में वर्ष 2014 में दर्ज एक मामले में वांछित था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। खबर के अनुसार शकूराबाद के थानाध्यक्ष राहुल कुमार और कलपा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पाकर बदहर गांव में छापेमारी की और उक्त आरोपित को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ कर ज...