कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पिछले 12 साल से फरार चल रहा लूट का आरोपी और 25 हजार के इनामिया को काकादेव पुलिस ने छपेड़ा पुलिया पर शुक्रवार को उस वक्त धर दबोचा जब वह रिश्तेदारों से मिलने कानपुर आया था। आरोपी वर्ष 2014 में गैंगस्टर लगने के बाद से फरार हो गया था और महाराजगंज में पहचान छिपाकर परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस और स्वाट टीम उसे ढूंढ रही थी। काकादेव पुलिस को जांच में पता चला कि उसका नेपाल भी आना-जाना था। वह सोनौली बार्डर और नेपाल में लगने वाले मेलों में सामान बेचता था। रावतपुर के शाही मस्जिद वाली गली में किराये पर रहने वाले सद्दाम ने वर्ष 2013 में काकादेव में लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे लूट के मामले के साथ ही आर्म्स एक्ट में जेल भेजा था। वर्ष 2014 में पुलिस ने उस पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.