नई दिल्ली, अगस्त 14 -- आमतौर पर ज्यादातर बच्चे 3 से 6 साल की उम्र के बीच में अपनी प्री-स्कूल या शुरुआती स्कूली शिक्षा शुरू करते हैं। इस तरह वो 12 साल की उम्र में मिडिल स्कूल की पढ़ाई कर रहे होते हैं, लेकिन अमेरिका के मिसिसिपी के जिमी चिलिमिग्रास की कहानी काफी अलग और दिलचस्प है। इनकी पढ़ाई-लिखाई की उम्र जानकर आपको हैरानी होगी। क्योंकि 12 साल की उम्र में जिमी ने हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी कर चुके थे और 15 साल की उम्र में उन्होंने अकाउंटिंग में बैचलर और मास्टर की डिग्री भी हासिल कर ली थी। इतना ही नहीं इस परीक्षा को पास करने साथ ही उन्होंने सीपीए परीक्षा पास कर दुनिया के सबसे कम उम्र के CPA के रूप में पहचान बनाई। सीपीए यानी सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट। हिंदी में इसे प्रमाणित लोक लेखाकार कहते हैं। CPA बनने के बाद व्यक्ति अकाउंटिंग, टैक्स, ऑडिट और व...