किशनगंज, जून 13 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम 12 साल बेमिसाल" जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को ठाकुरगंज में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह एवं जिला महामंत्री मनीष सिन्हा भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। यह...