औरंगाबाद, जून 10 -- भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवकुंड में बुधवार को '12 साल बेमिसाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा तथा गोह के पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक और अद्वितीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। कार्यक्रम के दौरान हसपुरा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार उर्फ मुन्ना को 'मन की बात' कार्यक्रम का सभी बूथों पर सफल संचालन कराने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- 12 साल ...