12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क अभियान
भागलपुर, जून 18 -- नवगछिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई नवगछिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में सबसे लंबी अवधि के प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न मंडलों और बाजारों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राकेश कुमार रहे। अभियान की शुरुआत में रंगरा चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष का माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। राकेश कुमार ने कहा कि आज देश जो विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, उसका पूरा श्रेय जनता जनार्दन को जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.