गढ़वा, मार्च 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान पलामू लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चुनाव उपरांत डाल्टेनगंज के बाजार समिति स्थित वज्रगृह में मतपेटी जमा करने के बाद लापता हुए कर्मी मार्टिंन कच्छप की पत्नी को कार्यक्रम आयोजित कर 10 लाख का चेक देकर आर्थिक सहायता की गई। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना और सहयोग व्यक्त करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश यादव ने उनकी पत्नी किरण तिर्की को आर्थिक सहायता के तौर पर सोमवार को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रदान की गई है। उससे प्रभावित परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके। उक्त अवसर पर प्रशासन की ओर से परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। मौके पर जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.