12 साल बाद मिली मां, मृत मानकर कर दी थीं अंतिम रस्में; पूरा परिवार साथ-साथ रोया
शेरकोट (बिजनौर) संवाददाता, जून 8 -- कहते हैं मां और संतान का रिश्ता कभी नहीं टूटता, चाहे वक्त कितना भी लंबा क्यों न हो। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला मामला यूपी के बिजनौर में गांव शहजादपुर में सामने आया है। यहां 12 साल पहले लापता हुई मां अचानक जिंदा मिल गई। जिस मां को परिवार ने मृत मान लिया था और जिसकी अंतिम रस्में तक निभा दी थीं, वह इतने साल बाद अपने बेटों मिली तो आंसुओं का सैलाब बह निकला। पूरा परिवार एक दूसरे से लिपटकर रो पड़ा। बताया जाता है कि गांव शहजादपुर निवासी राजो देवी वर्ष 2014 में मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिवार ने उन्हें खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए। रिश्तेदारों से लेकर आसपास के जिलों तक तलाश की गई, पोस्टर लगवाए गए, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। धीरे-धीरे उम्मीदें टूटती गईं और काफी इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.