12 साल बाद भगोड़ा गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- नूंह, सरसमल। रोजका मेव थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वर्ष 2014 के मामले में 12 साल से फरार चल रहे भगोड़े अपराधी आबिद खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छिपाकर गांवों में ऑटो से सब्जी बेच रहा था। पुलिस के अनुसार, चाहलका निवासी आबिद खान दिल्ली के स्पेशल स्टाफ के मामले में वांछित था। बुधवार को गुप्त सूचना मिलने पर रोजका मेव थाना पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह गांवों में सब्जी की फेरी लगाकर अपना गुजारा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.