कन्नौज, जुलाई 21 -- कन्नौज, संवाददाता। तहसील छिबरामऊ में करीब 12 वर्षों से राजस्व विभाग की जिम्मेदारियां संभाल रहे राजस्व निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह का अब तहसील तिर्वा स्थानांतरण कर दिया गया है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें छिबरामऊ के स्थान पर तिर्वा तहसील में तैनात किए जाने के आदेश जारी किए हैं। संशोधित आदेश के तहत इन्द्रपाल सिंह को उप जिलाधिकारी तिर्वा के समक्ष उपस्थित होकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के इस फैसले को राजस्व व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तीनों तहसीलों के परिसरों की बदलेगी सूरत, सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 28.80 लाख इन्द्रपाल सिंह लंबे समय से तहसील ...