बांका, मार्च 29 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया पुलिस ने शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र के पंजरपट्टा गांव में छापेमारी कर 12 साल पुराने नक्सली कांड के एक 25 हजार इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पंजरपट्टा गांव के चन्दर यादव का पुत्र नेपाली यादव बताया गया है। हालांकि, नेपाली यादव करीब 5 साल पहले ही कटोरिया थाना में आत्मसमर्पण कर चुका था। इसके बावजूद फुल्लीडुमर थाना के लंबित केस में समय पर रिमांड नहीं मांगे जाने की तकनीकी चूक के कारण उसे अब दोबारा जेल जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार कटोरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाली यादव अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार कर रहे थे। जबकि उनके साथ अनि रवि कुमार सदलबल शामिल...